गणमान्यों और जनसाधारण ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात नॉट आउट @ 100 का सीएम मोहन यादव द्वारा उद्घाटन पहले मैच में मध्य प्रदेश ने मारी बाजी राजस्थान को 7 विकेट से हराया एमपी की राधा और राजस्थान की सुशीला द्वारा शानदार प्रदर्शन भोपाल (ईएमएस) । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के साथ राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव 2026 नॉट आउट @100 का राजधानी भोपालके नेहरू नगर पुलिस मैदान में आज भव्य शुभारंभ हो गया। शुरुआती मैच से पहले खेल मैदान पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक भगवान दास सबनानी सहित अनेक गणमान्यों और जनसाधारण ने मन की बात एकाग्रता के साथ सुनी। इसके बाद उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश एवं राजस्थान गर्ल्स टीम की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बेहद महत्वपूर्ण खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च, कुशाभाऊ ठाकरे न्यास, विवेकानंद विधिक केंद्र एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित इस क्रिकेट महोत्सव में पहला सामना मध्य प्रदेश और राजस्थान की गर्ल्स टीम के बीच हुआ। बेहद दिलचस्प मैच में मध्य प्रदेश की गर्ल्स टीम ने 7 विकेट से बाजी मार ली। उल्लेखनीय है कि विजेता टीम ने तीन विकेट पर 76 रन बनाए। जबकि रनरअप राजस्थान गर्ल्स टीम 5 विकेट पर 75 रन बनाकर सिमट गई। इस पूरे मैच में मध्य प्रदेश की राधा सर्वाधिक चार विकेट लेकर आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जबकि राजस्थान की सुशीला ने सबसे ज्यादा 24 रन बटोर कर दर्शकों की वह वाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा ने बताया है कि राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव 2026 नॉट आउट @ 100 में विभिन्न राज्यों की कुल 25 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। जैसा कि पूर्व में बताया जा चुका है, क्रिकेट के सभी मुकाबले लगातार 100 घंटे तक बिना रुके बिना थके चलने वाले हैं। दर्शकों द्वारा इस विलक्षण आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है और खेल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहा है। ईएमएस/22फरवरी2026