क्षेत्रीय
22-Feb-2026


सिरोंज (ईएमएस)। ग्राम रामगढ़ की संतोष बाई को सी,एच,सी, लटेरी से प्रसव के लिए संजीवनी 108 के द्वारा जिला चिकित्सालय विदिशा रेफर किया गया था लटेरी विदिशा के रास्ते मे अचानक सतोष बाई को प्रसव पीड़ा होने पर रात्रि 2,15 बजे संजीवनी मे उपस्थित डा, सुरेश गोलिया व उनके साथ स्टाफ, व संतोष बाई के साथ महिला सदस्य के माध्यम से 2 लाडली लक्ष्मीयो को संतोष बाई ने जन्म दिया इसके बाद जच्चा, बच्चा को सुरक्षित जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। संतोष बाई के पति विजय विश्वकर्मा व ग्राम वासियों ने संजीवनी के समस्त स्टाफ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। ईएमएस/मोहने/ 22 फरवरी 2026