नेशनल हाईवे 45 पर भीषण हादसा नागिन मोड़ के नीचे बाबा ढाबा के पास खड़े ट्रक में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौके पर ही हुई दुखद मौत रायसेन । जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के तहत नेशनल हाईवे 45 पर नागिन मोड़ के नीचे बाबा ढाबा के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर जा घुसा। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाड़ी थाने के टीआई राजेश तिवारी ने बताया कि बताया कि सड़क हादसे के राहत एवं बचाव कार्य पुलिस जवानों द्वारा किया गया। उधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था और चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते वह सीधे खड़े ट्रक से टकरा गया। सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में दबे चालक को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया। वहीं ढाबों के सामने सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने की समस्या भी लगातार हादसों को न्योता दे रही है। ढाबा संचालकों द्वारा पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण नेशनल हाईवे 45 पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। किशोर वर्मा ems रायसेन 22/02/2026