क्षेत्रीय
22-Feb-2026


रांची(ईएमएस)। राजधानी रांची के मोराबादी में रविवार को मॉर्निंग वॉक करते हुए एक ड्राइवर की मौत हो गई है।मृत ड्राइवर पिछले चार दिनों से मोराबादी में ही रह रहा था।बताया जाता है कि रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह में वह मोरहाबादी ग्राउंड में टहल रहा था। उसी दौरान वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।इस मामले को लेकर मोरहाबादी टीओपी प्रभारी दुलार कुमार महतो ने बताया कि सुबह जानकारी मिली है कि एक ड्राइवर की मौत हुई है।यह मामला मोरहाबादी ग्राउंड की है, जहां पर ड्राइवर की मौत हुई है।फिलहाल उसकी मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।इस मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को देने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मवीर सिंह/22फरवरी/26