खेल
23-Feb-2026
...


टीम में रखना जरुरी तो शीर्ष क्रम में ही उतारें लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने टी20 विश्वकप में लगातार खराब प्रदर्शन के लिए अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम की आलोचना करते हुए कहा है कि ये प्रारुप उनके बस का नहीं है। इसलिए वह इसे छोड़ दें। अख्तर के अनुसार पहले भी बाबर को ये बात कही गयी थी पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया था। जिस प्रकार का का उनका खेल है उससे वह इस प्रारुप के लिए फिट नहीं हैं। एक शो में अख्तर ने कहा: सबसे पहले बाबर को यह तय कर लेना चाहिए था कि यह प्रारुप उनके लिए नहीं है और अगर टीम किसी कारण से उन्हें रखती है तो उन्हें शीर्ष क्रम में ही उतरा जाना चाहिये अन्य जगहों पर वह किसी काम के नहीं हैं। ये सही है कि वह इस प्रारुप पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में से एक हैं पर उनका स्ट्राइक रेट अच्छा नहीं है। इस विश्वकप में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह अब तक चौथे नंबर पर उतरे हैं और चार मैचों में मिलाकर भी 100 रन नहीं बना पाये हैं। वहीं पाक के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट 100 से कम रहा है, इसलिए उन्हें मध्य क्रम में टिककर खेलने के लिए रखा गया है। अगर टीम दबाव में हो, तो बाबर बीच के ओवरों में पारी संभाल सकते हैं। वहीं एक बार जम जाने के बाद वह तेजी से रन बना सकते हैं। पाक के ही एक अन्य क्रिकेटर मोहम्मद हफीज भी मानना है कि बाबर नंबर चार केलिए सही नहीं हैा। उन्हें शीर्ष क्रम पर ही उतरना चाहिये। बाबर ने अब तक 40 पारियां में 13 अर्धशतक के साथ ही 1372 रन बनाये हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट औसत 42.87 और स्ट्राइक रेट: 125.64 रहा है। गिरजा/ईएमएस 23 फरवरी 2026