खेल
23-Feb-2026
...


इंडियन वेल्स (ईएमएस)। हाल में 45 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस से वापसी करने वाली अमेरिका की अनुभवी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स अब मार्च में बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आयेंगी। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन विजेता रही वीनस को इंडियन वेल्स में होने वाले बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है। वह इस टूर्नामेंट के महिला एकल और युगल दोनों ड्रॉ में भी शामिल रहेंगी। इसमें वह पहले तीन बार सेमीफाइनल में भी पहुंची थी। पर तब वह पहले दौर में ही हार गयी थी। इस बार ऑस्ट्रेलियाई ओपने में भी वह शुरुआत में ही बाहर हो गयीं थीं। वीनस तीन बार पारिबास ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उन्होंने 2001 की एक विवादित घटना के बाद 2002 से लेकर 2016 तक इस प्रतियोगिता का बहिष्कार किया था। टूर्नामेंट के निदेशक टॉमी हास ने कहा, ‘‘इस वर्ष की प्रतियोगिता के लिए पहला वाइल्ड कार्ड वीनस को प्रदान करद उन्हें खुशी हुई है। हमारे लिए सम्मान की बात है। वीनस इस खेल की दिग्गज खिलाड़ी हैं और हमारे खेल के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।’’पारिबास ओपन का आयोजन 4 से 15 मार्च तक किया जाएगा। वीनस ने कहा, ‘‘मैं इंडियन वेल्स में वापसी करने को लेकर बेहद उत्साहित और कैलिफोर्निया में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’’ गिरजा/ईएमएस 23 फरवरी 2026