राज्य
इन्दौर (ईएमएस) विश्व ब्राह्मण समाज संघ की राष्ट्रीय समन्वयक अर्पणा जोशी के मुख्य आतिथ्य में विश्व ब्राह्मण समाज संघ महिला प्रकोष्ठ गवली पलासिया द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रेखा पंचोली के अनुसार इस रंगारंग फाग उत्सव में निवेदिता शर्मा, राखी शर्मा, प्रीति शर्मा, सुनीता शर्मा, तरुणा शर्मा, अंशु पंचोली, जया शर्मा, दीपिका वैष्णव, संगीता शर्मा सहित संघ की कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी एवं अनेक सदस्याओं ने शामिल होकर फाग गीतों और भजनों का आनंद उठाया। आनंद पुरोहित/ 23 फरवरी 2029