राज्य
23-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाने वाले चार समाजसेवियों के सम्मान समारोह के साथ परशुराम सेना ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा हार्ट अटैक के दौरान आने वाले पैरालिसिस की भी जानकारी दी गई। श्री परशुराम सेना चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. भरत बागोरा, पं. अनूप शुक्ला के अनुसार इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डा. मनीष पोरवाल, डा. नितिन मोदी ने हार्ट की जानकारी एवं हार्ट संबंधित बीमारियों के बारे में प्रश्नों का उत्तर दिया। हार्ट जांच भी की गई। जांच पर 20 से 30% की छूट एवं पूरे वर्ष भर मिलने वाली छूट का लाभ 180 लाभार्थियों ने लिया। आनंद पुरोहित/ 23 फरवरी 2026