राज्य
23-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। मजलिस पार्क में पानी की मोटर में स्पार्क से लगी आग के बाद घरेलू सिलिंडर फटने से 13 लोग झुलस गए। घायलों में तीन पुलिसकर्मी और तीन दमकलकर्मी शामिल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। धमाके के बाद कंट्रोल रूम को खबर दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से झुलसे हुए लोगों को नजदीकी मैक्स और बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया। सभी को वहां उपचार दिया गया। बाद में सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। हताहतों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/23/फरवरी/2026