- जरूरतमंद लोगों को मिला लाभ कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत 1 वर्ष पूर्व मानिकपुर के युवाओ के द्वारा मोबाईल व्हाट्सएप में सीजी ब्लड ग्रुप बनाया गया। जिसमें सैकड़ो युवाओं ने मिलकर काम करना प्रारंभ किया। इसके साथ में मानिकपुर क्षेत्र के अलावा आसपास के युवाओं को जोड़ा गया। जिसमें लगभग 500 से अधिक युवाओं ने इस ग्रुप में शामिल हुए सीजी ग्रुप को सैकड़ो लोगों ने फोन के माध्यम से संपर्क किया, जिसमें लगभग 300 से अधिक लोगों को लाभ दिया गया। ग्रुप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को इसका पूर्ण रूप से लाभ मिले इस नेक कार्य के लिए वार्ड के पार्षद नारायण लाल कुर्रे के द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने पर केक काट खुशियां मनाई गयी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशी राज, सुकेश कुमार, अजीत एक्का, संतोष बघेल, सागर सोनवानी, जितेन्द्र रत्नाकार, अमर पटेल, बंटी, विजय आनंद, पंचराम,अनिल आनंद, विजय आदिले, हेम लाल टंडन, सूरज डहारे, कमलेश रात्रे, जीतराम यादव, शिवा के अलावा ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित थे।