देवरी/गौरझामर (ईएमएस)। देवरी क्षेत्र की धर्म नगरी गौरझामर के बड़े जैन मंदिर में चैतन्य चमत्कारी अतिशय कारी बड़े बाबा श्री पार्श्वनाथ भगवान के दरवार में साल में तीन बार आने वाले पवित्र अष्टानिक महा पर्व में फाल्गुन शुक्ल अष्टमी २४ फरवरी से ३ मार्च तक होने वाले श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान के मुख्य पात्रों का चयन आज बड़े मंदिर में किया गया । नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रतीक खामखेड़ा ने बताया कि आचार्य श्री के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी के आशीर्वाद से गौरझामर में प्रत्येक अष्टानिक पर्व में सिद्ध भगवान की आराधना की जाती है । नगर में विद्वान पंडित राजेन्द्र जी पं दीपक चौधरी शास्त्री जी पं मुकेश जी घूरा के मार्गदर्शन में ये विधान हो रहा है जिसमे अनिल घूरा हार्डवेयर परिवार श्रीपाल मैनसुंद्ररी बनकर विधान रचायेगे। संगीतकार सचिन बज़ाज़ होगे और इस विधान के आयोजक सकल दिगम्बर जैन समाज होगी और श्री विद्यासागर सेवादल नवयुवक मंडल के सौजन्य में ये विधान होगा संचालक पं दीपक चौधरी जी ने कहा की सारी समाज इस पवित्र विधान में प्रभु की आराधना करे और पुण्य अर्जित करे। निखिल सोधिया/ईएमएस/23/02/2026