बिलासपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे के नेतृत्व में तथा प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री राकेश तिवारी के मार्गदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि देश की राजधानी में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान हुई घटनाओं से भारत की छवि को ठेस पहुँची है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के कृत्य कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता को उजागर करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगी और देश की गरिमा से जु?े मामलों में सख्त प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता बी. पी. सिंह, सौरभ दुबे, अमित मिश्रा, महेश सिंह ठाकुर, जगदीश तिवारी, प्रकाश अवस्थी, अंकुश गुप्ता, संतोष कुमार, वैभव टाह, दीपक मिश्रा, मोनू यादव सहित ब?ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।