24-Feb-2026
...


मेरठ (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी कंपनी की सहायता से बनी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना का अब तक चार बार उदघाटन कर चुके हैं। पहली बार साहिबाबाद से लेकर दुहई तक 17 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2023 को किया था। इसके बाद 6 मार्च 2024 में प्रधानमंत्री ने दुहई डिपो से लेकर मोदीनगर तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 5 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद से लेकर न्यू अशोक नगर तक 13 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। और अब 22 फरवरी 2026 को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालका जी से लेकर मेरठ तक कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। मात्र 82 किलोमीटर लंबे रेलवे कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री का चार बार आना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि जितना प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में खर्च हुआ इतने पैसे में रेल के कई डब्बे बन सकते थे। सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री को एक ही इलाके में बार-बार आने के लिए समय कैसे मिल जाता है। एस.जे. 24 फरवरी, 2026