क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


- पुलिस की तत्परता से बची जान, मोहल्लेवासियों की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी बिलासपुर (ईएमएस)। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतियापारा में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अभय पांडेय नामक व्यक्ति ने कथित रूप से खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बुरी तरह झुलसे अभय पांडेय को तुरंत छत्तीसग? इंस्टिट्यूट ऑ? मेडिकल साइंस(सिम्स अस्पताल) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभय पांडेय पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी करीब दो महीने पहले उसे छोडकऱ अलग रहने लगी थी। पड़ोसियों के अनुसार वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी से विवाद और मारपीट करता था, जिससे तंग आकर पत्नी ने घर छोड़ दिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि अभय का काम भी पिछले एक महीने से छूटा हुआ था, जिससे वह आर्थिक और मानसिक दबाव में था। घटना के समय भी वह कथित रूप से शराब के नशे में था। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की तेजी से कार्रवाई के चलते समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अभय के होश में आने के बाद विस्तृत बयान लिया जाएगा। फिलहाल अभय पांडेय का इलाज जारी है और सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मनोज राज 24 फरवरी 2026