सिडनी (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में ऑलराउंडर एलिसी पैरी और तेज गेंदबाज किम गार्थ के बिना ही उतरेगी। इसका कारण है कि ये दोनो ही फिट नहीं होने के कारण सीरीज से बाहर हो गयी हैं। ये दोनों खिलाड़ी सरे टी20 के दौरान घायल हो गयी थीं। एकदिवसीय ही नहीं 6 मार्च से पर्थ में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में भी ये शायद ही खेल पायें। पेरी ने कहा कि टी20 सीरीज के दौरान उन्हें हल्की चोट लगी थी। जांच के बाद उन्हें आराम के लिए कहा गया है। पेरी और गार्थ के बाहर होने से अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शुट और युवा ऑलराउंडर लूसी हैमिल्टन को टीम में शामिल किया गया है। शुट ने वापसी करते ही टी20 में भारतीय ओपनर प्रतीका रावल का विकेट लिया। वहीं हैमिल्टन ने गवर्नर-जनरल इलेवन की ओर से खेलते हुए शेफाली वर्मा का विकेट लिया था। एकदिवसीय सीरीज में पेरी का प्रदर्शन औसत रहा है। ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय टीम एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वॉल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनेबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, टाहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिन्यू, अलाना किंग, मेगन शुट, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, लूसी हैमिल्टन। गिरजा/ईएमएस 24 फरवरी 2026