मुंबई (ईएमएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स का कहना है कि वेस्टइंडीज से मिली हार से सबक लेते हुए वह भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले सुपर-8 मुकाबले में अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखेगी। कोच के अनुसार उनकी टीम इस मैच में आक्रामक रणनीति अपनाएगी। वेस्टइंडीज से मिली हार से उबरकर उनकी टीम भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में जिम्बाब्वे 107 रनों से हारी है। वहीं भारतीय टीम भी पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारी थी। इसी को देखते हुए सैमन्स को भी पता है कि भारतीय टीम वापसी के लिए जबरदस्त प्रहार करेगी। भारतीय टीम इस मैच में बड़ी जीत के लिए शुरुआत में ही दबाव बनाने का प्रयास करेगी। उनके खिलाफ शुरू से ही हावी होकर खेलने की कोशिश करेगी। कोच ने कहा, हमें अंदाजा है कि भारतीय टीम किस प्रकार से खेलेगी। उसका तरीका भी वेस्टइंडीज की तरह से हावी होने का रहेगा। भारतीय टीम बड़ी जीत के लिए कोई कमी नहीं रखेगी।। अब देखना होगा कि हम दबाव से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत रहते हैं और कैसे तुरंत सोच-समझकर काम करते हैं। हम कैसे बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कैसे बल्लेबाजों की लय को बिगाड़ते हैं। सैमन्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में की गई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम विशेष रूप से गेंदबाज विरोधी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाये। साथ ही कहा कि हमें इस अब ये गलती नहीं करनी होगी। ईएमएस 24 फरवरी 2026