राष्ट्रीय
24-Feb-2026


* त्योहार पर रेलवे अलर्ट मोड में, अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा कड़ी और यात्रियों की सुविधा पर विशेष फोकस अहमदाबाद (ईएमएस)| आगामी होली त्योहार के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। होली पर्व के दौरान पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 684 ट्रेन ट्रिप्स संचालित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु ठोस एवं प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। * यात्री सुविधाएँ एवं भीड़ प्रबंधन - यात्री होल्डिंग एरिया - अहमदाबाद रेलवे स्टेशन * कालूपुर साइड कालूपुर साइड के होल्डिंग एरिया को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा: 1. मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर लगभग 43,056 वर्ग फुट 2. पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (PRS कार्यालय के पास स्थित वर्तमान होल्डिंग एरिया लगभग 4,133 वर्ग फुट 3. एलिवेटेड रोड के नीचे ऑटो-रिक्शा लेन एवं दोपहिया पार्किंग क्षेत्र का एक भाग लगभग 4,844 वर्ग फुट * सरसपुर साइड सरसपुर साइड के होल्डिंग एरिया को दो भागों में विभाजित किया जाएगा: 1. बुकिंग कार्यालय के पास स्थित वर्तमान होल्डिंग एरिया लगभग 3,229 वर्ग फुट 2. बुकिंग कार्यालय एवं कूली मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग का क्षेत्र लगभग 6,458 वर्ग फुट साबरमती रेलवे स्टेशन साबरमती स्टेशन पर लगभग 4,000 से 5,000 यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। यातायात के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित करने हेतु प्रवेश एवं निकास द्वारों को अलग-अलग रखा गया है, जिससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। इन होल्डिंग क्षेत्रों में पंखों, पेयजल एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे प्लेटफार्मों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके तथा यात्रियों का चरणबद्ध प्रवेश सुनिश्चित हो। * विशेष प्लेटफार्म प्रबंधन योजना: * अधिकांश होली स्पेशल एवं अधिक भीड़ वाली गाड़ियाँ प्लेटफॉर्म संख्या 8 से संचालित की जाएंगी, जिससे भीड़ का प्रभावी वितरण सुनिश्चित हो सके। * केन्द्रीकृत घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है, ताकि यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। * अतिरिक्त हेल्प डेस्क, टिकट काउंटरों पर पर्याप्त स्टाफ, पेयजल सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था एवं प्रतीक्षालयों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। * सुरक्षा व्यवस्था * स्टेशन परिसरों एवं प्रमुख प्लेटफार्मों पर आरपीएफ एवं जीआरपी कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। * आरपीएफ एवं वाणिज्य स्टाफ को आवश्यक वीएचएफ हैंडसेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे त्वरित समन्वय एवं प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। बैग चेकिंग अभियान को सघन रूप से चलाया जाएगा। * आरपीएफ सीसीटीवी कक्ष से ही वार रूम संचालित किया जाएगा, जहाँ से 24x7 निगरानी की जाएगी। * सादे वस्त्रों में आरपीएफ एवं जीआरपी की सीपीडीएस (अपराध रोकथाम एवं जांच दल) टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखेंगी। * चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी प्रणाली सक्रिय रहेगी तथा किसी भी स्थान पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में फील्ड इकाइयों को तत्काल सतर्क किया जाएगा। * वाणिज्य एवं विशेष सहायता प्रबंध * मंडल स्तर पर वार रूम का गठन किया गया है, जहाँ से वरिष्ठ अधिकारी 24x7 निगरानी करेंगे। * भीड़ की स्थिति में उच्च अधिकारी स्वयं प्लेटफॉर्म पर उपस्थित रहेंगे। * यात्रियों को होली स्पेशल ट्रेनों एवं अतिरिक्त सेवाओं की जानकारी देने हेतु सोशल मीडिया, प्रेस विज्ञप्ति, नियमित ट्वीट एवं सार्वजनिक घोषणा प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जाएगा। * टिकट चेकिंग स्टाफ को अतिरिक्त सतर्कता एवं मार्गदर्शन हेतु निर्देशित किया गया है। * दिव्यांग, वृद्ध एवं अस्वस्थ यात्रियों हेतु विशेष प्रबंध * सिविल डिफेन्स टीम को समर्पित सहायता दल के रूप में तैनात किया जाएगा, जो दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं अस्वस्थ यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुँचाने, ट्रेन में चढ़ाने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। * चिकित्सा टीम 24x7 उपलब्ध रहेगी। पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहार के दौरान सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सतीश/24 फरवरी