- सौपा ज्ञापन, पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही का लगाया आरोप जबलपुर, (ईएमएस)। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर सिहोरा में गत 19 फरवरी की रात दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में मंगलवार को मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने एएसपी सूर्यकांत शर्मा से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि सिहोरा के आजाद चौक में हुए घटनाक्रम में केवल मुस्लिम समाज के लोगों पर ही पुलिस ने कार्रवाई ही है जबकि मुस्लिमों के घरों में भी तोड़फोड़ व आगजनी की गई थी। मुस्लिम समाज के लोंगो ने बताया कि रमजान माह के मद्देजनर सिहोरा थाना में हुई बैठक में तय हुआ था कि रात में तरावी के बाद मंदिर में पूजन होगा लेकिन 19 फरवरी को इस बात को नहीं माना गया और अंतत: उक्त अप्रिय घटना हुई। आल इंडिया रजा कमेटी ने उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करते हुए तोड़फोड़ में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। अजय पाठक / मोनिका / 24 फरवरी 2026