क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


- खाते में आएंगे 853 रुपये नई दिल्ली (ईएमएस)। 4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली के लोगों को मुफ्त में गैस सिलेंडर मिलेगा। योजना की शुरुआत होली से ही शुरू होनी है दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है। होली के मौके पर उन्हें मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा। दिल्ली की रेखा गुप्ता की सरकार होली से मुफ्त सिलेंडर वाली योजना की शुरुआत करेगी। इस योजना के तहत डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा। सिर्फ होली ही नहीं बल्कि दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को दीवाली के मौके पर भी मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इसको लेकर 5 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई थी। एक्स पोस्ट में कहा गया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा पूरा किया है। अब से प्रतिवर्ष होली और दीवाली पर सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसी वर्ष होली से प्रारंभ होने वाली इस योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी। देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च को होगा। इससे पहले दिल्ली के लोगों को मुफ्त में सिलेंडर मिल जाएगा। वहीं दीवाली पर मिलने वाला मुफ्त सिलेंडर 8 नवंबर 2026 के आस पास मिलेगा। दिल्ली सरकार की इस योजना पर करीब 242.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 3 फरवरी 2026 दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था एक वादा हमने अपने संकल्प पत्र में किया था। कैबिनेट की बैठक में इस योजना को हमने पास किया। हमने इसके लिए 242 करोड़ का फंड दिया है। इस होली के त्योहार पर हम राशन कार्ड धारक सभी परिवारों को एक-एक सिलेंडर की वैल्यू यानी 853 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे। जो पीएनजी इस्तेमाल कर रहे हैं उनके खाते में भी 853 रुपये ट्रांसफर करेंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/फरवरी/2026