- खाते से उड़ाये 3 लाख भोपाल(ईएमएस)। कमला नगर इलाके में रहने वाली एक महिला पटवारी के खाते से सायबर ठगो ने 3 लाख 9 हजार रुपए की रकम उड़ा दी। मिली जानकारी के अनुसार ममता जमगड़े (33) शबरी नगर में रहती है, वह उज्जैन जिले में पटवारी है। इन दिनों छुट्टियों पर अपने घ्ज्ञर आई हुई थी। अपनी शिकायत में उन्होनें बताया की बीती 20 फरवरी को उन्होंने उज्जैन जाने के लिए बस का ऑनलाइन टिकट बुक किया था। किसी कारण वह बुकिंग कैंसिल करना चाहती थी। इस दौरान उन्हें कस्टमर केयर पर संपर्क किया, कॉलर ने एक लिंक भेजकर टिकट कैंसिल करने की बात कही, उन्हें वाट्सअप पर लिंक भेजी गई। जैसी वह लिंक पर गई तो उनके खाते से 3 लाख 9 हजार रुपए निकल गए। मैसेज आने पर उन्होंने बैलेंस चेक किया तो खाते से रकम कट चुकी थी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और वह पुलिस के पास पहुचीं जहॉ अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। जुनेद / 24 फरवरी