क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | म.प्र.संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश व्यापी आव्हान पर समस्त जिलों के शासकीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे प्रदेश के 30 हजार के लगभग आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के हक अधिकारों का हनन किया जा रहा श्रम विभाग की गाइडलाइन अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है माता 60 से 70%वेतन प्राप्त हो रहा है कई जिलों में 4 या 5 माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के हजारों परिवार रोजी-रोटी के लिए दर-दर भटक रहे हैं जबकि मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी एवं विभागीय अधिकारियों के सामने कई बार अपनी पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक कोई भी निराकरण नहीं किया गया निरंतर अधिकारियों एवं निजी कंपनियों की मिली भगत के कारण लगातार शोषण किया जा रहा है 20-20 वर्षों से निरंतर सेवाएं देने के बाद भी सरकार द्वारा हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं किया जा रहा है | संघ के कोमल सिंह ने बताया कि इस लिए न्याय उचित प्रमुख 9 सूत्रीय मांगो को लेकर दिनांक 25 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य संचालनालय जय प्रकाश चिकित्सालय परिसर भोपाल में एकत्रित होकर न्याय यात्रा निकाली जाएगी एव मुख्यमंत्री महोदय ज्ञापन सौंपा कर गुहार लगाएंगे कि निम्न बिंदुओं का शीघ्र निराकरण किया जाए