- पुलिस रिमांड में हुए कई चौकांने वाले खुलासे, मोबाइल में मिले सैक्स रैकेट के सुराग - भोपाल सहित गुजरात, मुंबई तक लड़कियां सप्लाई करने का हुआ खुलासा - तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के बाग सेवनियां थाना इलाके में काम देने के बहाने दुष्कर्म कराने इसके बाद दबाव बनाकर धर्मातरण करने और देह व्यापार में धकलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उनकी चौंकाने वाली करतूत सामने आई है। उनका काम अमीर युवकों को लड़कियां सप्लाई करना और धर्मांतरण कराना था। वे गुजरात और मुंबई तक लड़कियां भेजती थीं। आरोपी बहनें अमरीन और आफरीन लग्जरी लाइफ मेंटेन करती थीं। वहीं उनके साथ रहने वाला आरोपी युवक चंदन यादव सागर रॉयल विला में अमरीन-आफरीन के साथ रहता है। बताया गया है की दोनों बहनों के संपर्क में आने के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर चुका है। और उसने पीड़िता के साथ रेप कर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला था। - ऐसे हुआ था आरोपियो की करतूत का खुलासा सनसनीखेज मामले का रविवार रात को उस समय हुआ जब भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियो ने बाग सेवनिया थाने पहुंचकर अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज कराई। 21 और 32 साल की दोनों लड़कियों की आपसी पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। भोपाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया- मैं अमरीन के घर काम करती थी। एक दिन चंदन और अमरीन के बीच हुए विवाद के बाद चंदन गुस्से में आकर कहीं चला गया। अमरीन ने उससे कहा कि चंदन को तलाशने चलना है। वह उसके साथ चली गई। जब वह दोनों नारायण नगर में रहने वाली चंदन की बहन के घर पहुंचे। तो वहां चंदन मिला, कुछ देर बाद अमरीन उसे अकेला छोड़कर कहीं चली गई। इस दौरान चंदन ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप के बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बदनामी का डर भी दिखाया। बाद में चंदन ने उससे कहा की मैं इस्लाम अपना चुका हूं। तुम भी मुस्लिम बन जाओ। तुम्हारी शादी अच्छी जगह करा दूंगा। चंदन की बातों में आकर पीड़िता ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। - गुजरात और मुंबई ले जाकर सैक्स रेकेट में धकेलने की कोशिश पीड़िताओं ने अपनी शिकायत में आगे बताया है, कि चंदन यादव सागर रॉयल विला में अमरीन-आफरीन के साथ रहता है। वह दोनों बहनों के संपर्क में आने के बाद इस्लाम अपना चुका है। अमरीन और आफरीन दोनों पीड़िताओं को गुजरात और मुंबई ले गई थीं। वहां भी उन्होंने अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। साथ ही वह पार्टी और पबो में ले जाकर शराब पीने और ड्रग्स लेने का दबाव भी डालती थीं। - दूसरी पीड़िता को काम के बहाने गुजरात ले गई वहीं छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले में रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया की अमरीन उसे काम के बहाने गुजरात के अहमदाबाद शहर भी ले गई थी। वहां उसके यासिर नाम के रिश्तेदार ने भी उसके साथ ज्यादती की थी। इतना ही नहीं अलग-अलग समय में अमरीन के भाई बिलाल और चानू ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। सभी के पास अमरीन किसी बहाने से मुझे लेकर पहुंची और अकेला छोड़कर चली गई थी। - छोड़कर जाने की बात पर मिली हत्या की धमकी पीड़िताओं ने पुलिस को बताया की जब वह परेशान हो गई तब उन्होनें अमरीन से उसके पास से काम छोड़कर जाने की बात कही तब उसने धमकी दी कि किसी को हमारे बारे में कुछ बताया तो जान जा सकती है। हमारे संबंध कई बड़े लोगों से हैं। - तीन गिरफ्ता, तीन फरार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है। - गरीब घरो की लड़कियों को करती थी टारगेट पुलिस सूत्रो के अनुसार आरोपी बहनो अमरीन और आफरीन ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया है कि वे गरीब घरों की लड़कियों को टारगेट करती थीं। दोनों पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि अमरीन-आफरीन ने दोनों को अपने घर में रखा था और उन्हें घरेलू काम करने के ऐवज में 10 हजार रुपए महीना दिया जाता था। वहीं खाना, घूमना और पबिंग-क्लबिंग फ्री में करने को मिलती थी। इसके बाद दोनेा बहनें आलीशान लाइफ स्टाइल का सपना दिखाकर बड़ी पार्टीज में ले जाकर रईसजादों के सामने पेश करती थी। - मोबाइल ने खोले कई राज पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। जिनकी जांच कराई जाएगी। सूत्रो के मुताबिक अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वॉट्सएप ग्रुप मिले हैं। उसमें कई युवतियों के फोटो भी हैं। पुलिस को अमरीन और आफरीन के देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। उनके गिरोह में चंदन यादव के अलावा बिलाल और यासिर भी काम करते थे। दोनों पीड़िताओं से तीनों युवक कई बार रेप कर चुके। - चंदन ब्वॉयफ्रेंड अन्य आरोपी आपस में रिश्तेदार पुलिस ने बताया की आरोपी युवतियां अमरीन और आफरीन सगी बहने है। वहीं आरोधी चंदन यादव अमरीन का बॉयफ्रेंड है। यासिर रिश्तेदार है जो अहमदाबाद में रहता है। आरोपी बिलाल अमरीन का भाई है। अमरीन का अपने पति से तलाक हो चुका है, जबकि आफरीन के पति की मौत हो चुकी है। दोनों पीड़िताओं की सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ, इस दौरान उन्हें मालूम हुआ कि दोनों के साथ एक जैसी घटना हुई है। इसके बाद दोनों पीड़िताओं ने बागसेवनिया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। - तीन आरोपी रिमांड पर, पुलिस कर रही पूछताछ थाना पुलिस के अनुसार पीड़िताओं की शिकायत पर दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अमरीन उर्फ माहिरा, चंदन यादव और आफरीन को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अमरीन खान उर्फ माहिरा और चंदन यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जुनेद / 24 फरवरी