क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। आवारा श्वानों का कहर लगातार जारी है| डॉग बाईट के केसेस लगातार बढ़ रहे हैं, नागरिक परेशान हैं| इससे चिंतित होकर जब नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के प्रतिनिधियों ने नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार से मुलाकात की तब उन्होंने स्ट्रीट डॉग के बारे में 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की है| आयुक्त के निर्देशानुसार इस बैठक में नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच तथा साथ ही जनसंगठनों के पदाधिकारी, नगर निगम के संबंधित अधिकारी, कठौंदा डॉग शेल्टर होम के अधिकारी तथा ठेकेदार, इस शेल्टर होम में काम कर रहे एनजीओ, पशुपालन महाविद्यालय के डीन या उनके प्रतिनिधि, फिनिक्स के प्रतिनिधियों आदि को उपस्थित होने के लिए सूचना जारी की गई है| सुनील साहू / मोनिका / 24 फरवरी 2026