राष्ट्रीय
24-Feb-2026


नई दिल्ली,(ईएमएस)। बीते साल मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा सबक सिखाया था, इससे आतंकी सरगना अब तक बौखलाए हुए हैं। हाल ही में इसके सबूत देखने को मिले हैं। पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के नंबर दो के कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस दौरान उसने भारत में 26/11 जैसे हमले की धमकी दी है। रिपोर्ट में बताया है कि हाल ही में आंतकी कसूरी ने 2008 के मुंबई हमले की याद दिलाकर चेतावनी दी है। इसमें उसने समुद्री रास्ते से भारत में फिर से 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी है। वीडियो में, कसूरी कहता है कि पाकिस्तान ने 2025 में हवा पर कब्जा किया था और अब 2026 में वे समुद्र पर कब्जा कर लेगा। कथित तौर पर कसूरी ने कहा कि जमीन, हवा या समुद्र, दुश्मन के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। वीडियो में कसूरी मुरीदके और बहावलपुर पर भारत के किए हमलों से बहुत बौखलाया लग रहा है। कसूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देकर भारत पर वॉटर टेररिज्म का आरोप लगाया, और धमकी दी कि कश्मीर पर दबाव का जवाब बलूचिस्तान सहित दूसरी जगहों पर अशांति से दिया जाएगा। आशीष दुबे / 24 फरवरी 2026