क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


श्योपुर, (ईएमएस)कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद एवं अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, पोषण आहार, खाद्यान पात्रता पर्ची से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आवेदको को लाभ के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। तीन हितग्राहियों को मिलेगी संबल अंतर्गत अनुग्रह राशि सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्य आनंद द्वारा जनसुनवाई के दौरान पाली रोड श्योपुर निवासी श्रीमती कल्याणी बैरवा, राडेप निवासी श्री बबलू आदिवासी एवं ढोटी निवासी श्री रामहेत बैरवा के आवेदनों का निराकरण करते हुए अवगत कराया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत दो-दो लाख रूपये की राशि का ईपीओ जारी हो गया है, शीघ्र ही बैंक खाते के माध्यम से राशि प्राप्त होगी। श्रीमती कल्याणी बैरवा द्वारा अपने पुत्र स्व. श्री गजेन्द्र बैरवा, श्री बबलू आदिवासी द्वारा अपनी पत्नि स्व. श्रीमती ममता आदिवासी एवं श्री रामहेत बैरवा द्वारा अपनी पत्नि स्व. श्रीमती राजंती बाई की सामान्य मृत्यु पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि दिये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर मांग की गई थी। सलापुरा में सडक संबंधी समस्या के निराकरण के निर्देश अपर कलेक्टर रूपेेश उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कलारना पंचायत अंतर्गत ग्राम सलापुरा में मार्ग की सुगमता के लिए मिट्टी गिट्टी सडक निर्माण की कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा सडक नही होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के लिए मिट्टी गिट्टी आदि डालकर आवागमन को सुलभ बनाया जायें। इस संबंध में ग्राम सलापुरा के निवासियों द्वारा जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था।