व्यापार
24-Feb-2026
...


सेंसेक्स 1,068 , निफ्टी 288 अंक गिरा मुंबई (ईएमएस)। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,068.74 अंक टूटकर 82,225.92 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 288.35 अंक फिसलकर 25,424.65 पर बंद हुआ। बाजार में आई भारी गिरावट का कारण एआई कंपनी एथ्रोंपिक के अपने क्लाउडे कोट के लिए एक को मॉडर्न बनाने में नया टूल पेश करने के दावे से आई है। जिससे कि सॉफ्टवेयर सर्विसेज की मांग कम होने की आशंका बढ़ी ओर बाजार पर दबाव पड़ा। आज निफ्टी रियल्टी 2.54 फीसदी, निफ्टी सर्विसेज 1.46 फीसदी, निफ्टी मीडिया 1.31 फीसदी, निफ्टी कंजप्शन 0.86 फीसदी और निफ्टी इन्फ्रा 0.72 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मेटल 0.93 फीसदी, निफ्टी एनर्जी 0.78 फीसदी, निफ्टी कमोडिटीज 0.70 फीसदी, निफ्टी पीएसई 0.56 फीसदीऔर निफ्टी पीएसयू बैंक 0.29 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। आज लार्जकैप की जगह पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली धीमी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 189.30 अंक टूटकर 59,066.35 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 93.30 अंक फिसलकर 16,958.65 पर था।आज सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, एचयूएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, एक्सिस बैंक और सन फार्मा सबसे अधिक लाभ में रहे जबकि टेक महिंद्रा, एचसीएल, इन्फोसिस, टीसीएस, एलएंडटी, ट्रेंट, भारती एयरटेल के शेयर गिरे। इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला और शुरुआती घंटों में बिकवाली का दबाव बढ़ता गया। सेंसेक्स 242 अंक गिरकर 83,053 पर खुला। वहीं ‎निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 25,713 के मुकाबले 71 अंक गिरकर 25,641.80 पर खुला। बाजार के जानकार के अनुसार दो सत्रों तक लगातार बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23 फरवरी को वापसी करते हुए 3,843 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इसके साथ ही वे इस महीने के लिए भी नेट खरीदार बन गए हैं। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,292 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। ईएमएस 24 फरवरी 2026