व्यापार
24-Feb-2026
...


- सोना 551 रुपए ‎गिरकर 1,61,047 पर, चांदी 4,20,048 रुपए प्र‎ति ‎किलो नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने के दामों में नरमी जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमो‎डिटी एक्सचेंज आफ इं‎डिया (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 829 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,769 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,61,598 रुपये था। इस समय यह 551 रुपये की कमजोरी के साथ 1,61,047 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोना 1,61,171 रुपये के उच्च स्तर तक गया, जबकि 1,60,615 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष अब तक सोना 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुका है। वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,888 रुपये की तेजी के साथ 2,67,221 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,65,333 रुपये था। ‎फिलहाल यह 672 रुपये की बढ़त के साथ 2,66,005 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सत्र के दौरान चांदी ने 2,67,500 रुपये का उच्च और 2,64,327 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है। वैश्विक स्तर पर भी शुरुआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन बाद में सोने में दबाव दिखा। कॉमेक्स पर सोना 5,247.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 5,225.60 डॉलर था। बाद में यह 35.20 डॉलर गिरकर 5,190.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इस वर्ष सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस तक जा चुका है। वहीं कॉमेक्स पर चांदी 88.04 डॉलर पर खुली और 0.56 डॉलर की तेजी के साथ 87.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। इस साल चांदी 121.79 डॉलर के उच्च स्तर को छू चुकी है। सतीश मोरे/24फरवरी ---