- दिए निराकरण के निर्देश ग्वालियर ( ईएमएस ) | आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 03 रामनगर गली घोसीपुरा के निवासीगणों ने आवेदन देते हुए बताया कि घोसीपुरा में सीवेज चेम्बर क्षत्रिग्रस्त होने से सीवर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है, आवेदकों ने सीवर चेम्बर को सही कराये जाने के संबंध में, वार्ड 23 राठौर संतर नदीपार टाल के निवासीगणों ने आवेदन देते हुए बताया कि क्षेत्र में पशुपालकों द्वारा गाय भैंसो का गोबर प्रति दिन नालियों में बहाया जाता है, जिससे नाली व सीवर चौक हो जाते हैं एवं गंदगी भी फैलाते हैं, आवेदकों ने उचित कार्यवाही के संबंध में, वार्ड 21 इंद्रमणी नगर के श्री गैंदालाल दोहरे ने आवेदन देते हुए बताया कि इंद्रमणी नगर पीताम्बरा स्टेट के पीछे कॉलोनी में बरसात के दिनों में जलभराव होता है, बरसात के पानी की निकासी नाले में कराये जाने के संबंध सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर आयुक्त ने कुछ समस्याओ का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 32 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।