राज्य
24-Feb-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। एमपी स्टेट बार काउंसिल ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान व कल्याण से जुड़ी मांगों के संबंध में आंदोलन के लिए सात सदस्यीय समिति गठित कर दी है। चेयरमैन राधेलाल गुप्ता ने बताया कि समिति में प्रियनाय पाठक, अधिवक्ता भोपाल, मनोज जराठे, अधिवक्ता व सचिव, जिला अधिवक्ता संघ, होशंगाबाद, अनिल द्विवेदी, अधिवक्ता व सचिव, जिला अधिवक्ता संघ, छत्तरपुर, सोनल नायक, अधिवक्ता व सह सचिव, अधिवक्ता संघ, भोपाल, सुरेन्द्र सिंग राजपूत, अधिवक्ता व सह सचिव, अधिवक्ता संघ, होशंगाबाद और प्रशान्त दुबे, अधिवक्ता, जबलपुर शामिल हैं। यदि एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूर्ण न किया गया तो यह समिति आंदोलन के समस्त कार्यों का संचालन व समन्वय करेगी। अधिवक्ताओं को शांतिपूर्ण व अनुशासित आचारण के लिए प्रेरित करेगी। सुनील साहू / मोनिका / 24 फरवरी 2026/ 07.27