राज्य
इन्दौर (ईएमएस) अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मोहब्बत पिता रमेश उम्र चौबीस साल निवासी मयूर नगर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब उसे फंदे पर देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके चलते फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर जांच कार्रवाई करते उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता लगा रही है। आनंद पुरोहित/ 24 फरवरी 2026