राज्य
24-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) मंदिर में चोरी की एक सनसनीखेज घटना में अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित श्री पुष्पेश्वर महादेव मंदिर का है। जहां अज्ञात चोरों ने मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियों को खंडित कर परिसर को भी नुकसान पहुंचाया और मंदिर से त्रिशूल और तांबे का शेषनाग चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय लगा जब रात लगभग 9 बजे श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां खंडित देख स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोष जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 24 फरवरी 2026