लंदन (ईएमएस)। मोटापे के कारण प्यार में मिले धोखे के बाद फिटनेस इंफ्लूएंसर शेरोन रोड्रिग्स ने खुद को नया रूप दिया। इसके बाद युवती ने 39 किलो वजन कम कर लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने न तो महंगा जिम जॉइन किया और न ही किसी कड़े क्रैश डाइट का सहारा लिया। वह घर के साधारण खाने और कुछ बेसिक नियमों के सहारे फैट से फिट हुईं। शेरोन बताती हैं कि बढ़ते वजन और गलत खानपान से वह लंबे समय से परेशान थीं, लेकिन धोखे ने उनमें बदलाव की ताकत भर दी। उन्होंने वेट लॉस के लिए कोई जटिल प्लान नहीं अपनाया बल्कि सिर्फ पांच आसान ‘गोल्डन रूल्स’ को फॉलो किया खाना बनाना आसान और स्वादिष्ट हो, हर मील में हाई प्रोटीन हो, भूख लगने पर ही खाएं, हमेशा हेल्दी स्नैक्स पास रखें और मील को पहले से प्लान करें ताकि गलती की गुंजाइश न रहे। इन नियमों ने उन्हें लंबे समय तक कंसिस्टेंट रहने में मदद की। शेरोन की दिनचर्या भी बेहद संतुलित रही। वह सुबह की शुरुआत हल्की और हेल्दी चीज़ों से करती हैं। वह सबसे पहले हर्बल टी पीती हैं, जिसमें शहद, नींबू, अदरक, दालचीनी और गर्म पानी शामिल होता है। वर्कआउट से पहले प्री-वर्कआउट ड्रिंक और एक्सरसाइज के बाद व्हे प्रोटीन शेक उनकी दिनचर्या का हिस्सा है, जिससे उन्हें 24 से 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है। दिनभर वह बिना चीनी वाली दो कॉफी भी पीती हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाने वाली शेरोन दोपहर 12 बजे से पहले अपनी पहली मील नहीं लेतीं। उनका पसंदीदा नाश्ता ‘ओवरनाइट प्रोटीन ओट्स’ है, जिसमें 40 ग्राम ओट्स, 150 ग्राम हाई-प्रोटीन योगर्ट, 80 ग्राम ब्लूबेरी और चिया-फ्लैक्स सीड्स शामिल होते हैं। लगभग 350 कैलोरी का यह मील उन्हें 4–5 घंटे तक भूख नहीं लगने देता।शाम 6 बजे तक डिनर करना उनकी वेट लॉस जर्नी का सबसे अहम हिस्सा रहा। वह हाई-प्रोटीन चिकन सलाद खाती हैं, जिसमें ग्रिल्ड चिकन ब्रेस्ट, सलाद लीव्स, खीरा, टमाटर और आधा एवोकैडो शामिल होता है। इससे उन्हें 65–70 ग्राम प्रोटीन मिलता है और रातभर पेट हल्का रहता है। सुदामा/ईएमएस 25 फरवरी 2026