मुम्बई (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बल्लेबाज तिलक वर्मा से कहा है कि वह विराट कोहली की तरह पारी को संवारने की भूमिका निभाऐं। कैफ का मानना है कि तिलक को तेजी से खेलने की जगह अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहिये। वहीं टीम प्रबंधन को भी ये स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि उनकी भूमिका कैसी होगी है। कैफ ने कहा कि हर टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो पारी को संभाले और अंत तक लेकर जाए। उनका मानना है कि तिलक में वह क्षमता है और उन्हें उसी जिम्मेदारी पर ध्यान देनी की बात कही जानी चाहिए। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिलाकर तिलक ने दिखाया था कि वह दबाव में लंबी पारी खेल सकते हैं पर टी20 विश्वकप में अपने कमजोर प्रदर्शन के कारण वह आलोचकों के निशाने पर हैं। तिलक इस बार पांच मैचों में 118 के स्ट्राइक रेट से 107 रन ही बना पाये हैा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में तेजी से खेलने के प्रयास में उन्होंने शुरुआत में ही विकेट गंवा दिया। इसी को देखते हुए कैफ का मानना है कि उन्हें आक्रामक रुख अपनाने की जरुरत नहीं है। इसके लिए टीम में कई अन्य बल्लेबाज हैं। कैफ ने तिलक को विराट की भूमिका अपनाने की सलाह दी। कोहली टी20 क्रिकेट में आम तौर पर एक छोर संभले रहते थे। वह पारी को संभलते हुए जरूरत पड़ने पर शॉट भी लगा देते थे। तिलक अगर इसी भूमिका पर बरकरार रहते हैं, तो वे टीम के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं। स्ट्राइक रेट का दबाव हर खिलाड़ी पर होता है, लेकिन अपनी शैली से समझौता करना हमेशा सही रणनीति नहीं होती।कैफ के अनुसार, अगर पूरी टीम ही आक्रमाक तेज खेलने की कोशिश करेगी तो विकेट जल्दी गिर सकते हैं। इसलिए संतुलन बनाना जरूरी है। गिरजा/ईएमएस 25 फरवरी 2026