क्षेत्रीय
भागलपुर, (ईएमएस)। भागलपुर जिले के नौगछिया के खरीक थाना इलाके के खरीक बाजार में एक खंभा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। यह घटना वहां की रहने वाली सोनी देवी के घर के पास हुई। निधि कुमारी और कृष्ण कुमार पास में ही खेल रहे थे, तभी अचानक खंभा उन पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बच्चों को नौगछिया सब-डिविजनल अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संतोष झा- २५ फरवरी/२०२६/ईएमएस