क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


- 4 लोगों की मौत, 15 लोग घायल भागलपुर, (ईएमएस)। बिहार के भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर थाना अंतर्गत एनएच 31 पर मंगलवार शाम एक भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नौगछिया के खरीक थाना इलाके में बगड़ी पुल के पास हुआ, जब एक यात्री बस की टक्कर एक ई-रिक्शा और एक मिनी पिकअप वैन से हो गई। बताया गया है कि मंगलवार देर शाम खगड़िया से आ रही एक बस और नवगछिया की ओर से जा रही दो छोटी गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। जिनमें चार लोगों की मृत्यु हो गई, अस्पताल लाने के बाद इसकी पुष्टि हुई हुई। जिनमें चारों लोगों की पहचान हो गई है। एक का नाम कुणाल कुमार, उम्र 6 वर्ष, पिता अमन निषाद, साकिन मारर, थाना मोरकाही, जिला खगड़िया है। दूसरे का नाम कटिहार जिला के पोठीया थाना के समेली ग्राम के शिबू मंडल के पुत्र अरविंद मंडल है, तीसरा व्यक्ति 35 वर्षीय पूर्मी देवी तथा उनका पति 40 वर्षीय सुनील दास भीट्टा, इस्माइलपुर, भागलपुर के हैं। जानकारी के मुताबिक, एक तेज़ रफ़्तार बस ने पहले एक पिकअप वैन को टक्कर मारी, जिससे गाड़ी का नियंत्रण खो गया और वह सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए एक मिनी पिकअप वैन को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से कम से कम 13 का भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की देखरेख इलाज चल रहा है। जबकि दो अन्य की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिले ही जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर, अंचलाधिकारी बिहपुर घटनास्थल का भ्रमण कर घायल लोगों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। उधर सूचना मिलने पर, खरीक और झंडापुर पुलिस स्टेशन के लोग मौके पर पहुंचे और देर रात तक ट्रैफिक जाम खुलवाया। हादसे में शामिल तीनों गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया गया है। झंडापुर के एसएचओ प्रशांत कुमार ने कहा कि बस खगड़िया से नौगछिया जा रही थी, तभी उसकी टक्कर एक ई-रिक्शा और एक पिकअप वैन से हो गई। उन्होंने कहा कि “यह साफ़ नहीं था कि बाकी दो गाड़ियां किस दिशा में जा रही थीं। मरने वालों में एक नाबालिग लड़का भी था। ज़्यादातर पीड़ित ईंट भट्टे पर मज़दूर हैं।” फिलहाल मोटरयान निरीक्षक के द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है। संतोष झा- २५ फरवरी/२०२६/ईएमएस