राष्ट्रीय
25-Feb-2026


चंडीगढ़,(ईएमएस)। पंजाब में मशहूर सिंगर की सुरक्षा में कटौती की खबर से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इस कदम का विरोध किया है। बाजवा ने अपने ट्वीट में लिखा कि सीएम भगवंत मान ने एक जाने-माने सिंगर की सुरक्षा, एक राजनीतिक नेता से मिलने के तुरंत बाद हटा दी। उन्होंने कहा कि इससे यह संदेश जाता है कि पुलिस और प्रशासन सिर्फ किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाजवा ने लिखा- वही भगवंत मान जिन्होंने वीआईपी कल्चर खत्म करने का वादा किया था, अब सतौज के महाराजा जैसा बर्ताव कर रहे हैं। पंजाब को कानून का राज चाहिए, घमंड का नहीं। इस ट्वीट के बाद राजनीतिक और आम जनता में सवाल उठने लगे हैं। पंजाब में सुरक्षा और प्रशासनिक फैसलों को लेकर यह मुद्दा आगामी दिनों में चर्चा का विषय बन सकता है। सिराज/ईएमएस 25फरवरी26