क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


इंदौर (ईएमएस)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए नगर पालिक निगम, इंदौर ने प्रभावी प्रचार-प्रसार की तैयारी शुरू कर दी है। निगम अपर आयुक्त प्रखर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शहर के ब्रांड एंबेसडर्स ने आगामी सर्वेक्षण हेतु विशेष कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में पद्मश्री सतेंद्र सिंह लोहिया, पुनीत कुमार द्विवेदी, प्रबल जैन, आरती माहेश्वरी, संध्या घावरी, गुंजन शर्मा और शहर के प्रमुख रेडियो जॉकी (RJ नीतू, साक्षी, विनी, शिव) उपस्थित रहे। अपर आयुक्त ने सभी एंबेसडर्स से निगम की स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता और प्रेरक वीडियो संदेशों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाना और डिजिटल माध्यमों से जीरो वेस्ट जीवनशैली का संदेश घर-घर पहुँचाना है। ब्रांड एंबेसडर्स ने एक सुर में इंदौर को स्वच्छता और जागरूकता, दोनों मोर्चों पर पुनः देश में शीर्ष पर लाने का संकल्प दोहराया। प्रकाश/25 फरवरी 2026