जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज पुलिस ने राईट टाउन खण्डहर के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे चल रहे एक जुए के फड़ पर छापा मारकर 14 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगद 24 हजार 420 रुपए जब्त किए है। लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर राईट टाउन खण्डहर के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ मन्ना खेल रहे सौरभ कोरी, मनीष रंगारे, सज्जू बेन, ब्रजेश वंशकार, सचिन जैन, शुभम साहू, धर्मेन्द्र कोरी, मधुर जैन, राहुल जैन, करण साहू, रोहित कोरी, पंकज जैन, अभिषेक जैन, आकाश सोनी को गिरफ्तार कर उनके पास से 24 हजार 420 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 25 फरवरी 2026