राज्य
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले के औद्योगिक क्षेत्र लहगडुआ स्थित आर.आर. बायोफ्यूल्स इकाई का आज कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इकाई में संचालित उत्पादन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों एवं गुणवत्ता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र आर.एस.उईके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि इकाई में प्रतिदिन 30 किलोलीटर बायोडीजल एवं 3 टन ग्लिसरीन उत्पादन की क्षमता स्थापित की गई है। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह उद्योग वैकल्पिक ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ईएमएस/ मोहने/ 25 फरवरी 2026