राज्य
25-Feb-2026


कमिश्नर ने जारी किए थे आदेश छिंदवाड़ा (ईएमएस)। परतला और सर्रा में बिना अनुमति विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर बुधवार को निगम का बुलडोजर चला गौरतलब है कि बीते दिन निगम कमिश्नर सीपी राय ने कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए शहर के वार्ड नंबर 48 और 36 में अवैध कालोनी काटने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने और अवैध निर्माण को तोडऩे के निर्देश दिए थे । कमिश्नर सीपी राय निर्देश पर निगम के अमले ने वार्ड नंबर ४८ परतला में गुरुदास, प्रवीता विश्वकर्मा, कृष्ण सैनी, हरिप्रसाद नागवंशी, सचिन विश्वकर्मा, संगीता डेहरिया, उमा पाल, दीक्षा ठाकरे और श्रवण आदि के अवैध कॉलोनी निर्माण को ध्वस्त किया इसी प्रकार ग्राम सर्रा की खसरा संख्या 54/3/1, रकबा 1.6420 हेक्टेयर भूमि पर महादेव राव द्वारा कॉलोनी विकसित किए जाने तथा बाउंड्रीवाल, सीसी सडक़, नाली और विद्युत पोल लगाए जाने की सूचना मिली थी यहां भी अवैध निर्माण को गिराया गया । ईएमएस/ मोहने/ 25 फरवरी 2026