राज्य
25-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन के लिए 25 फरवरी को ग्राम पंचायत भानादेही, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ (पट) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, किसानों में पशुपालन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा ग्रामीण खेल संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता पूर्णत: नि:शुल्क आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान लगभग 3000 ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, विजय पांडे, संतोष पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, रोहित पोफली, रमाकांत रघुवंशी, संजय पटेल, विश्वेंद्र बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21,000, द्वितीय पुरस्कार 11,000, तृतीय पुरस्कार 5,100 तथा तीन सांत्वना पुरस्कार ११०० रूपये प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 15 चयनित प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। ईएमएस/ मोहने/ 25 फरवरी 2026