राज्य
25-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। आयुष विभाग द्वारा ई- दक्ष केंद्र छिंदवाड़ा में गत दिवस ई- औषधि पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ.प्रमिला यावतकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के समस्त आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं विभिन्न आयुष संस्थाओं के प्रभारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर डॉ.रजनीश तिवारी एवं डॉ.अविनाश ठाकरे ने ई- औषधि सॉफ्टवेयर के तकनीकी एवं व्यवहारिक पक्षो पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को औषधीय की ऑनलाइन एंट्री, स्टॉक प्रबंधन., वितरण प्रक्रिया, मांग पत्र, ऑनलाइन प्रेषण तथा डाटा अद्यतन की संपूर्ण प्रक्रिया का चरणबद्ध प्रशिक्षण प्रदान किया गया । ईएमएस/ मोहने/ 25 फरवरी 2026