राज्य
25-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। एफडीडीआई छिंदवाड़ा में आयोजित आरोहण २०२६ (इंटर कैंपस खेल प्रतियोगिता ) के दूसरे दिन २०० मी दौड़ प्रतियोगिता में महिला वर्ग के विजेता में प्रथम - लेनिता ( चेन्नई कैंपस), द्वितीय - विद्या भलावी (छिंदवाड़ा कैंपस) एवं तृतीय स्थान अनुष्का सोनकर (फुरसतगंज कैंपस) से रही, पुरूष वर्ग २०० मी दौड़ में प्रथम- हरिहरन (हैदराबाद कैंपस) , द्वितीय - चंद्रु ( चेन्नई कैंपस) एवं तृतीय स्थान वशंत : कुमार ( चेन्नई कैंपस) रहा, ऐसे ही १०० मी दौड़ प्रतियोगिता में महिला वर्ग के विजेता में प्रथम - लेनिता ( चेन्नई कैंपस) , द्वितीय - मेघना (हैदराबाद कैंपस) एवं तृतीय स्थान दिव्या (छिंदवाड़ा कैंपस) से रही, पुरूष वर्ग २०० मी दौड़ में प्रथम - रोहित यादव (गुना कैंपस), द्वितीय - हरिहरन (हैदराबाद कैंपस) एवं तृतीय स्थान पंकज लोधा (गुना कैंपस) रहा । ईएमएस/ मोहने/ 25 फरवरी 2026