राज्य
25-Feb-2026


बुधवार को मंडी बोर्ड ने किए आदेश छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा में मंडी बोर्ड ने आखिरी नए सचिव की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए। बुधवार को भोपाल से आए आदेश में स्मृति धांडे को नए सचिव के रूप में छिंदवाड़ा मंडी भेजा गया है। वे वर्तमान में जबलपुर के शहपुरा भिटौनी में पदस्थ हैं। गौरतलब है 2 फरवरी को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते मंडी बोर्ड ने यहा पदस्थ सचिव मनोज चौकीकर को सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद से छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी में इस पद पर किसी की नियुक्ति ही नहीं की जा रही थी। स्थानीय स्तर परभी किसी को प्रभार के निर्देश नहीं दिए गए। ऐसे में मंडी के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे थे। बुधवार केा 23 दिन बाद अब मंडी बोर्ड ने सचिव की पदस्थापना के आदेश जारी किए। स्मृति धंाडे यदि यहां सचिव का पदभार ग्रहण करती हैं तो छिंदवाड़ा कृषि उपज में सचिव स्तर पर पदस्थ होने वाली वे पहली महिला अधिकारी होंगी। इसके पहले नीतू उइके भी सचिव के रूप में मंडी सचिव का कार्यभार संभालती रही लेकिन सचिव के अवकाश जाने या किसी का तबादला होने और नए अधिकारी के आने तक प्रभारी के रूप में। तीन एएसआई भी भेजे मंडी बोर्ड ने तीन सहायक उपनिरीक्षकों को भी छिंदवाड़ा पदस्थ किया है। यहंा इस स्तर के कर्मचारियेां के पद रिक्त हैं। इनमें से दो कर्मचारियों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। एक सहायक उपनिरीक्षण ने ज्वाइनिंग नहीं दी है। गौरतलब है छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी में सहायक उपनिरीक्षक के 19 पद है। पिछले दिनों मंडी बोर्ड ने पदोन्नति की थी। इसमें इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारियेां को सचिव बनाया गया। इसी में कई सहायक उप निरीक्षकों को इंस्पेक्टर पद पदोन्नति दी गई। ऐसे में मंडी में इस वर्ग के कर्मचारियों के पद और रिक्त हो गए हैं। मंडी की व्यवस्थओं को सुचारू बनाने फिलहाल तीन सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला छिंदवाड़ा किया गया है। ईएमएस/ मोहने/ 25 फरवरी 2026