राज्य
26-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। सुबह 6 बजे से लेकर रात तक तापमान की तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है।दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अब धीरे-धीरे लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ठंड कम होने के साथ ही गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में आज के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में दिल्ली में गुरुवार 26 फरवरी का मौसम शुष्क बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर के तापमान की बात करें तो 14 डिग्री सेल्सियस है। वहीं बारिश होने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। दिल्ली-एनसीआर हवा में 53 प्रतिशत नमी रहेगी। इससे ज्यादा उमस नहीं होगी। गुरुवार को हवा की रफ्तार भी हल्की दिख रही है। दिल्ली में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। अगर बात करें गुरुवार सुबह 6 बजे से लेकर रात तक तापमान की तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। गुरुवार सुबह 10 बजे तापमान करवट बदलते हुए 21 डिग्री तक पहुंचेगा। इसके अलावा दोपहर 1 बजे तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं शाम 4 बजे अधिकतम 29 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद शाम 7 बजे 23 डिग्री, रात 10 बजे 19 डिग्री तक पहुंचेगा। इस तापमान के मुताबिक दोपहर में गर्मी बढ़ने के साथ रात में फिर से ठंडक दिखाई देगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/फरवरी/2026