- हल्की बर्फबारी से मार्गों पर बनी रह सकती है फिसलन शिमला (ईएमएस)। मौसम विभाग ने पर्यटकों से मनाली, कुल्लू, रोहड़ू, चंबा और आसपास के क्षेत्रों में 27–28 फरवरी और 2–3 मार्च को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बिलासपुर और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा जारी है, जिससे सड़क मार्गों पर धीमी गति से यातायात चल रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम को वाहन चालकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अगले 3–4 दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। ऊंची पहाड़ियों पर न्यूनतम -5 से 1, अधिकतम 9 से –15 डिग्री, मध्य पहाड़ियों पर न्यूनतम 3–11 डिग्री, अधिकतम 18–26 डिग्री और निचली पहाड़ियाँ और मैदानी क्षेत्र: न्यूनतम 9–14, अधिकतम 24–28 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।साफ मौसम के कारण पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और पालमपुर में धूप का आनंद लिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने साफ मौसम का लाभ उठाते हुए कई पर्यटन स्थलों पर रख-रखाव और साफ-सफाई के काम तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान सड़क यात्रा में सतर्क रहें। मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण सुबह-सुबह वाहन चलाते समय धैर्य और सुरक्षा अपनाएं, स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना आवश्यक है। कितना रहेगा प्रदेश का न्यूनतम तापमान- राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 8.3 डिग्री, भुंतर में 6.7 डिग्री, कल्पा में 1.0 डिग्री, धर्मशाला में 10.6 डिग्री, ऊना में 9.0 डिग्री, नाहन में 10.2 डिग्री, पालमपुर में 9.0 डिग्री, सोलन में 5.6 डिग्री, मनाली में 3.4 डिग्री, कांगड़ा में 10.1 डिग्री, मंडी में 9.1 डिग्री, बिलासपुर में 10.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 9.0 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस -5.3 डिग्री, सेऊबाग में 5.4 डिग्री, बरठीं में 9.9 डिग्री, पांवटा साहिब में 14.0 डिग्री, सराहन में 6.1 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 12.0 डिग्री, ताबो में माइनस -4.6 डिग्री, और नेरी में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कितना रहा प्रदेश में अधिकतम तापमान- शिमला का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 26.2 डिग्री, भुंतर में 24.5 डिग्री, कल्पा में 15.5 डिग्री, धर्मशाला में 21.0 डिग्री, ऊना में 29.0 डिग्री, नाहन में 23.4 डिग्री, केलांग में 6.4 डिग्री, सोलन में 23.6 डिग्री, मनाली में 18.2 डिग्री, कांगड़ा में 26.1 डिग्री, मंडी में 26.4 डिग्री, चम्बा में 23.9 डिग्री, डलहौजी में 14.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 20.6 डिग्री, बरठीं में 25.7 डिग्री, ताबो में 8.5 डिग्री और नेरी में 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सतीश मोरे/26फरवरी ---