भोपाल,(ईएमएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में आज 9वें दिन विधायक मधु भगत ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को लेकर तारांकित लिखित सवाल किया था। भगत ने पूछा था कि नर्सिंग सिस्टर एवं ट्यूटर के पदो पर विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा 8 फरवरी 2029 द्वारा कितने ऐसे नर्सिंग अफसरों का चयन किया गया है जिन्होंने सीएचओ प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इस प्रश्न के लिखित जवाब में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं सतपुड़ा भवन में 12 जून 2023 को हुए भीषण अग्निकांड में नर्सिंग शाखा का समस्त अभिलेख एवं नस्तियां जलकर नष्ट हो गई हैं जिसके कारण जानकारी उपलब्ध कराए जाने में असमर्थ हैं। वीरेंद्र/ईएमएस/26फरवरी2026 -----------------------------------