खेल
27-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय टीम अगले माह की शुरुआत में होने वाली एएफसी महिला एशियन कप फुटबॉल में अच्छा प्रदर्शन कर फीफा महिला विश्व कप में प्रवेश के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने उतरेगी। भारतीय टीम को एशियन कप के ग्रुप सी में वियतनाम, जापान और चीनी ताइपे के रखा गया । उसे 4 मार्च को वियतनाम, 7 को जापान और 10 मार्च को चीनी ताइपे से खेलना है। भारतीय टीम को हालांकि इस अहम टूर्नामेंट में अनुभवी मिडफील्डरअंजू तमांग के बिना ही उतरना होग। अंजू चोटिल होने के कारण इस टूर्नोंमेंट से बाहर हो गयी है। ऐसे में उनकी जगह पर करिश्मा शिरवाइकर को शामिल किया गया है। अंजू को अभ्यास सत्र में चोट लगी थी। टीम प्रबंधन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सा जांच में पाया गया है कि वह टूर्नामेंट से पहले फिट नहीं हो पायेंगी । अंजू ने भारतीय टीम की ओर से अब तक सबसे अधिक मुकाबले खेले हैं और ऐसे में उनका बाहर होना भारतीय टीम के लिए करारा झटका है। पिछले सत्र में अंजू ने ईस्ट बंगाल की टीम की ओर से महिला लीग में भी टीम को खिताबी जीत दिलायी थी। ऐसे में उनकी फॉर्म और अनुभव की कमी टीम को खेलेगी। उनकी जगह पर शामिल करिश्मा किस प्रकार का प्रदर्शन करती हैं। ये अब देखना होगा। गिरजा/ईएमएस 27 फरवरी 2026