खेल
27-Feb-2026
...


कोलंबो (ईएमएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह खिलाड़ियों को मजबूती का अनुभव कराते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। रचिन के अनुसार सैंटनर किसी भी परेशानी में टीम के बचाव में उतरते हैं और अपने खिलाड़ियों को सुरक्षित अनुभव कराते हैं। रविंद्र ने कहा, सैंटनर काफी शांत स्वभाव के हैं पर इसके साथ ही उनका सोचने का अंदाज भी काफी सुलझा हुआ है, जैसे कि किस छोर से कैसी गेंद की जानी चाहिये। इससे भी अहम बात ये है कि वह अच्छा प्रदर्शन करके आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं। वह हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े रहते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। मेरा मानना है कि उनके जैसा कप्तान मिलना टीम के लिए काफी फायदेमंद है। उनके नेतृत्व में मैदान पर उतरते ही आपको ऐसा अहसास होता है जैसे आप काफी सशक्त । टीम में उनकी मौजूदगी से ही खिलाड़ी प्रेरित रहते हैं। यह केवल खिलाड़ियों को प्रेरित करने तक सीमित नहीं है। उपमहाद्वीप की पिचों पर गेंदबाजी करने का सैंटनर का अनुभव भी उन्हें विशेष बनाता हैा वह अपनी स्पिनरों की हर प्रकार से सहाता करते हैं। इसीक कारण आज हमारे पास उनकी तरह के कई गेंदबाज हैं। वह हमें बताते हैं कि कैसी गेंदबाजी करनी है। इससे उभारते हुए खिलाड़ियों को काफी लाभ होता है। गिरजा/ईएमएस 27 फरवरी 2026