क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


- दर्ज हुई एफआईआर नर्मदापुरम(ईएमएस)। जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम फिर अब सुर्खियों में आ गई है, जब नगर पालिका अध्यक्ष के सोशल मीडिया हैंडलर कपिल चौहान और स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी के बीच किसी ठेकेदार की फाइल को लेकर जमकर विवाद हुआ और विवाद के बीच दोनों की आपसी बातचीत,धमकाने का ऑडियो भी सामने आया है। वही मामले में दोनों पक्षों की तरफ से सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष को लेकर सिटी कोतवाली में देर रात तक हंगामा होता रहा जिसके बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी एफआईआर दर्ज की है। स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में शासकीय सेवक होकर स्वच्छता निरीक्षक के पद पर हैं। ऑफिस में कपिल चौहान द्वारा दुर्व्यवहार और शासकीय दस्तावेजों को फेंक कर शासकीय कार्य में बाधा,बिल ना पास करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी,जिसकी सूचना मेरे कोतवाली थाने में दी गई था। कपिल चौहान द्वारा मुझे उसी दिन शाम को फोन लगाकर फाइल पर साइन करने के लिए धमकाया परंतु वह मुझे आमने-सामने नहीं मिला। कपिल चौहान ने बस स्टैंड पर मेरे द्वारा मारपीट कर गाली गलौज जान से मारने की धमकी दिए जाने की झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। जो का घटना समय बताया गया है उस वक्त मैं बस स्टैंड पर नहीं था। वहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए। कपिल चौहान नगर पालिका कर्मचारी नहीं है, उसके बावजूद वह स्वच्छता की गाड़ियों से संबंधित फाइलों पर साइन करना और उन्हें मांगने के लिए दबाव बनाता है जबकि मेरे पास कोई ऐसी फाइल नहीं है। घटना के दिन बस स्टैंड पर मैं नहीं गया हूं। वहीं दूसरी तरफ कपिल चौहान ने स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है कि वह नगर पालिका अध्यक्ष के सोशल मीडिया हैंडलर हैं और घटना के दिन दोपहर 01बजे भंडारे के आयोजन में विधायक प्रतिनिधि सहित पार्षदों के साथ उपस्थित थे, उसके बाद 04 बजे पूर्व पार्षद जितेंद्र तिवारी के ऑफिस पहुंचे। फिर बस स्टैंड पर अनुराग तिवारी द्वारा मेरे साथ मारपीट कर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा फरियादी अनुराग पिता सुनील तिवारी (32) निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की शिकायत पर आरोपी कपिल चौहान के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मोबाइल पर गाली-गलौज करने को लेकर बीएनएस की धारा 132 में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का समय बुधवार 25 फरवरी की दोपहर 2:00 बजे बताया गया है। वहीं फरियादी कपिल पिता मुकेश कुमार चौहान(33) निवासी नारायण नगर की शिकायत पर आरोपी अनुराग तिवारी के विरुद्ध बस स्टैंड के पास फरियादी को गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। एसडीओपी जितेन्द्र पाठक ने बताया कि दोनों ही पक्षों की तरफ से प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले को जांच में लिया गया है। राजीव अग्रवाल / 27 फरवरी 25